Rajasthan News: उदयपुर का बडगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र होगा क्रमोन्नत, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और आमजन को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए निरन्तर महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर के बडगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को सैटेलाइट चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
अस्पताल में बेड की संख्या भी बढ़ाई गई
साथ ही चिकित्सालय में बेड्स की संख्या 30 से बढ़ाकर 50 करने की भी स्वीकृति दी है। सीएम गहलोत की इस मंजूरी से स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा तथा आमजन को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications