Rajasthan News: बीस सूत्री कार्यक्रम एवं समन्वय समिति की बैठक, उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

प्रदेश के बीस सूत्री कार्यक्रम उपाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान की अध्यक्षता में बीस सूत्री कार्यक्रम एवं समन्वय समिति की बैठक गुरूवार को शासन सचिवालय में आयोजित की गई है। बैठक में कार्यक्रम की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

Rajasthan News: राजस्थान में बीस सूत्री कार्यक्रम उपाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान की अध्यक्षता में बीस सूत्री कार्यक्रम एवं समन्वय समिति की बैठक गुरूवार को शासन सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक में डॉ. चन्द्रभान ने बताया कि योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्‍वयन में राजस्‍थान की स्थिति देश में अच्‍छी है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष सभी जिलों का दौरा कर कार्यक्रम की समीक्षा की गई थी। इस वर्ष भी जिलों का दौरा किया जा रहा है। बीसूका उपाध्यक्ष ने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम मूल रूप से देश में गरीबी हटाने के लक्ष्य तथा समाज में वंचित तबके के शोषण को कम करने के लिए बनाया गया था। देश में अब हालात सुधर रहे हैं तथा कार्यक्रम के तहत राजस्थान में भी बहुत अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में गरीबी उन्मूलन के लिए बीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाली विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों की क्रियान्विति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत गत वर्ष नए एवं पुनर्जीवित स्वयं सहायता समूह, स्वयं सहायता समूह को कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड, खाद्य सुरक्षा, समेकित बाल विकास सेवाएं, आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन, पौधारोपण तथा पम्‍पसेटों का ऊर्जीकरण में अच्छा काम किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति कम रही है। जिससे प्रदेश के जिलों की रैंकिंग प्रभावित हो रही है। वैसे वर्ष 2021-22 के मुकाबले गत वर्ष प्रगति सही रही है।

बैठक में कार्यक्रम की कार्ययोजना पर हुई चर्चा

इस दौरान बीस सूत्रीय कार्यक्रम के विभिन्न क्षेत्रों के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में माह मार्च, 2023 तक एवं वर्ष 2022-23 के तथा वर्ष 2023-24 में माह मई, 2023 तक अर्जित उपलब्धि की विभागवार एवं जिलेवार रैंकिंग तथा चालू वित्‍तीय वर्ष में योजनाओं, कार्यक्रमों के अन्‍तर्गत शत प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में वन विभाग के अति मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, शासन सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग जितेन्‍द्र उपाध्‍याय, शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग महेश चन्‍द्र शर्मा, संयुक्‍त शासन सचिव राजस्‍व विभाग कालू राम द्वारा अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। प्रमुख शासन सचिव आयोजना भवानी सिंह देथा, संयुक्त शासन सचिव आयोजना सुशील कुमार कुलहरी, विशेषाधिकारी डॉ. मदन यादव के सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।

dr. chandrabhan

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+