Rajasthan News : अपने स्टैंड से पीछे नहीं हटेंगे सचिन पायलट, पार्टी हाईकमान से जुड़े नेताओं को दिए यह संकेत
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पार्टी हाईकमान से जुड़े नेताओं के सामने साफ कर दिया है कि वे अपने स्टैंड पर अड़े रहेंगे। इस दौरान पायलट ने रंधावा और गहलोत की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

Rajasthan News : राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के खेमों के बीच संग्राम तेज हो गया है। सचिन पायलट भ्रष्टाचार के मामले पर गहलोत सरकार की निष्क्रियता को लेकर अपने स्टैंड पर अड़े हुए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान से जुड़े नेताओं के सामने सचिन पायलट ने बीजेपी राज के करप्शन पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर फिर सवाल खड़े किए हैं। सूत्रों की माने तो पायलट ने उन नेताओं से बातचीत करने के दौरान अपना स्टैंड बदलने से साफ इनकार कर दिया है। पायलट से संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कुछ वरिष्ठ नेताओं ने अनशन के बाद बात की थी। उन्होंने इसके बाद हुए घटनाक्रम प्रभारी और सीएम अशोक गहलोत की भूमिका पर तल्ख अंदाज में सवाल उठाए थे।
पार्टी नेताओं के सामने दोहराई अपनी बात
पायलट ने अनशन के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भूमिका को लेकर पार्टी नेताओं के सामने तल्खी दिखाई। पायलट अपनी बात दोहराते हुए कहा कि बीजेपी राज के करप्शन पर जांच और कार्रवाई की मांग करना कांग्रेस विरोधी गतिविधि कैसे हो गया।अनशन से पहले और अनशन के दौरान कांग्रेस के किसी नेता के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया गया। कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए बीजेपी के करप्शन पर जो सवाल उठाए। उन्हीं बातों को इस दौरान उठाया गया। पायलट ने नेताओं से पूरी इस वार्ता में इस बात को प्रमुखता से दोहराहया है कि उनके मामले को पार्टी विरोधी गतिविधि बताने का कोई ग्राउंड नहीं था।
पीछे नहीं हटेंगे पायलट
सचिन पायलट हाईकमान से जुड़े नेताओं को यह साफ कर दिया कि बीजेपी राज में हुए करप्शन पर एक्शन की मांग को छोड़ा नहीं जाएगा। इस मुद्दे पर वोट लेकर ही जब सत्ता में आए हैं तो जनता को यह देखना चाहिए कि हम कार्रवाई करते हैं। पायलट ने आगे भी कार्रवाई का मुद्दा उठाने की बात कहकर सियासी संकेत दे दिए है। माना जा रहा है कि आप पायलट प्रदेश में जिला स्तर पर इन मुद्दों को उठाकर आने वाले समय में पार्टी की मुसीबतें बढ़ा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications