Rajasthan News : सचिन पायलट ने इस अंदाज में दी सीएम गहलोत को जन्मदिन की बधाई, जानिए सियासी वजह

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर पीएम मोदी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम गहलोत अपना जन्मदिन मेवाड़ में आदिवासियों के बीच मनाएंगे।

ashok gehlot

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस के अवसर पर पीएम मोदी और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि गहलोत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले। सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।

मेवाड़-वागड़ में मनाएंगे जन्मदिन

सीएम गहलोत अपना 72वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। सीएम गहलोत बुधवार को मेवाड़ वागड़ के दौरे पर रहेंगे। यहां आदिवासियों के बीच सीएम गहलोत अपना जन्म दिवस मनाएंगे। इस दौरान कई गांवों में दौरा कर सीएम गहलोत महंगाई राहत कैंप का अवलोकन भी करेंगे। सीएम गहलोत के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जन्मदिन के बहाने सीएम गहलोत मेवाड़-वागड़ में कांग्रेस की सियासी जमीन भी मजबूत करेंगे। सीएम गहलोत अपने जन्मदिवस के अवसर पर मेवाड़ के कई क्षेत्रों का दौरा करेंगे। उदयपुर में भी स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम गहलोत रात्रि विश्राम उदयपुर में ही करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+