Rajasthan News: भिवाड़ी टोल से टपूकड़ा तक की सड़क होगी 6 लेन, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में स्टेट हाइवे संख्या 25 पर भिवाड़ी टोल से टपूकड़ा तक की 4 लेन सड़क को 6 लेन किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 74.90 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।
सीएम गहलोत ने बजट में की थी घोषणा
मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में 50 करोड़ रुपए की राशि से उक्त कार्य करवाए जाने की घोषणा की थी। जिसके विरूद्ध अब 74.90 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति से 10 किलोमीटर लम्बी सड़क को 4 से 6 लेन करने के साथ ही नाला निर्माण का कार्य भी हो सकेगा। सड़क के उन्नयन एवं नाला निर्माण से क्षेत्रवासियों को सुविधा होगी।













Click it and Unblock the Notifications