Rajasthan News: सचिन पायलट के मसले पर रंधावा की प्रतिक्रिया, कहा- "गहलोत और पायलट ही नेता नहीं"
कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट ही नेता नहीं है। कई अन्य नेता भी है। मैं सभी नेताओं से बात कर रहा हूं। सभी समुदायों के नेताओं से बात कर रहा हूं।

Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट ही नेता नहीं है। कई अन्य नेता भी है। मैं उन सभी नेताओं से। सभी समुदायों के नेताओं से बात कर रहा हूं। रंधावा ने यह बात मंगलवार को पत्रकारों द्वारा सचिन पायलट के खिलाफ कार्रवाई के सवाल के जवाब में कही।
पायलट के अल्टीमेटम का जवाब मुख्यमंत्री देंगे
कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री को अल्टीमेटम दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही सचिन पायलट के अल्टीमेटम का जवाब दे सकते हैं। कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की बात होती तो मैं निश्चित रूप से आपको जवाब देता।
सचिन पायलट ने निकाली थी जन संघर्ष यात्रा
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अजमेर से जयपुर तक जन संघर्ष यात्रा निकाली थी। इसके बाद सचिन पायलट ने गहलोत सरकार को अपनी मांगे मानने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था। आपको बता दें पायलट के अल्टीमेटम में 8 दिन का समय शेष बचा है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने पायलट से दूरी बना रखी है। सचिन पायलट ने पेपर लीक और भ्रष्टाचार के मामले को लेकर जन संघर्ष यात्रा की थी।












Click it and Unblock the Notifications