Rajasthan News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कल झुंझुनू दौरे पर, अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी होंगे शामिल
Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। प्रियंका गांधी 25 अक्टूबर को झुंझुनू जिले के अरड़ावता में पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण कर जनसभा को संबोधित करेंगी। आपको बता देते हैं कि विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी का यह राजस्थान में तीसरा दौर है। इससे पहले प्रियंका गांधी निवाई और सिकराय में जनसभाओं को संबोधित कर चुकी है।
गहलोत पायलट भी रहेंगे मौजूद
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट 25 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे अरडावता पहुंचेंगे। सचिन पायलट यहां आयोजित प्रियंका गांधी की जनसभा में शामिल होंगे। प्रियंका गांधी की जनसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद रहेंगे।

25 नवंबर को होगा मतदान
राजस्थान में 25 नवंबर को प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करना शुरू कर दिया है। भाजपा ने अब तक दो सूची जारी कर 124 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। वहीं कांग्रेस ने 76 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications