Rajasthan News: प्रहलाद जोशी ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'सनातन धर्म के मसले पर कांग्रेस चुप क्यों'
Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस और अशोक गहलोत सरकार पर निशाने साधना शुरू कर दिया है। प्रदेश में कुछ महीनो बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने दूदू में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने कहा कि सनातन धर्म एक रोग के समान है। मैं कांग्रेस और अशोक गहलोत से पूछना चाहता हूं कि आपका इस पर क्या कहना है।
इंडिया गठबंधन एक घमंडी गठबंधन
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने विपक्षी के गठबंधन को लेकर कहा कि कुछ लोग इसे इंडिया गठबंधन कहते हैं। लेकिन यह आईएनडीआई गठबंधन है। आप गठबंधन को दो बार नहीं कह सकते। यह आईएनडीआई गठबंधन नहीं है। यह एक घमंडी गठबंधन है।

सनातन धर्म पर कांग्रेस की घेराबंदी
राजस्थान के चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा के बयान पर इंडिया गठबंधन को घेरते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमने यह गठबंधन सनातन धर्म के नाश के लिए किया है। उन्होंने उदय निधि स्टालिन के बयान का भी जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस ने अभी तक इन बयानों की निंदा नहीं की है। आपको बता दें कि राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव चुनाव आयोग द्वारा जल्द ही प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।
#WATCH | Dudu, Rajasthan: Union Minister Pralhad Joshi says, "...The son of Congress president Mallikarjun Kharge, Priyank Kharge said that Sanatan Dharna is like a disease...I want to ask Congress and Ashok Gehlot, what do you have to say on this?..." pic.twitter.com/G54zrbVLrA
— ANI (@ANI) September 15, 2023












Click it and Unblock the Notifications