Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan News: पीएम मोदी 7 जुलाई को राजस्थान को देंगे दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जानिए ट्रेन का रूट

Rajasthan News: राजस्थान को जल्द ही एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। केंद्र सरकार राजस्थान को 7 जुलाई को दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात देगी। यह ट्रेन जोधपुर से साबरमती के बीच चलेगी। वंदे भारत का ट्रायल रन 4 जुलाई को किया जाना प्रस्तावित है। पीएम नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को जोधपुर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से वर्चुअली जुड़कर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली है। पीएम मोदी ने पिछले दिनों मध्यप्रदेश में एक कार्यक्रम के दौरान एक साथ पांच वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन किया था। अब 7 जुलाई से राजस्थान को एक और वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है।

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

जोधपुर से साबरमती के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के शेड्यूल के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन जोधपुर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से सुबह 6 बजे रवाना होकर दोपहर करीब 12:05 पर साबरमती स्टेशन पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन भगत की कोठी, पाली, फालना, सिरोही के आबू रोड़, गुजरात के पालनपुर, मेहसाणा स्टेशन पर स्टॉपेज लेते हुए साबरमती के अंतिम स्टेशन तक कुल 7 स्टेशनों पर ठहराव करेगी। वही वापसी में ट्रेन साबरमती से शाम 4:45 पर रवाना होकर रात में 10:45 पर भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

vade bharat train

ट्रेन के किराए में यह चार्ज भी होंगे शामिल

रेलवे मुख्यालय द्वारा इस ट्रेन का किराया तय नहीं किया गया है। लेकिन राजस्थान की दूसरी वंदे भारत ट्रेन का किराया 800 से 1500 रुपए के बीच हो सकता है। जिसमें एग्जीक्यूटिव क्लास, रिजर्वेशन, सुपर फास्ट चार्ज, जीएसटी टैक्स और कैटरिंग के चार्ज भी शामिल होंगे। जोधपुर से साबरमती चलने वाली वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन यानि सोमवार से शनिवार तक चलेगी रविवार के दिन मेंटीनेंस के चलते यह ट्रेन रद्द रहेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+