Rajasthan News: नीम का थाना-कोटपूतली स्टेट हाईवे होगा फॉर लेन, सीएम गहलोत ने दी 178 करोड़ की मंजूरी
राज्य सरकार प्रदेश में उच्च गुणवत्तापूर्ण सड़क तंत्र विकसित कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नीम का थाना-कोटपूतली सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए 178 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार प्रदेश में उच्च गुणवत्तापूर्ण सड़क तंत्र विकसित कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नीम का थाना-कोटपूतली सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए 178 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। सीएम गहलोत के इस निर्णय से नीम का थाना-कोटपूतली तक 38 किमी लम्बाई की सड़क को 4 लेन कर डिवाईडर का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क की चौड़ाई बढ़ने से मार्ग पर यातायात सुगम हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस मार्ग को 4 लेन करने की घोषणा की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications