Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा में अशोक गहलोत के सामने लगे मोदी के नारे, जानिए पूरा मामला
Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के काफिले के सामने पीएम मोदी के नारे लगने का मामला सामने आया है। सीएम गहलोत बुधवार को भीलवाड़ा दौरे पर रहे। इस दौरान अशोक गहलोत का काफिला नगर परिषद के पास सर्किल पर भीड़ देखकर रुका तो लोगों ने मुख्यमंत्री गहलोत के सामने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। यह देख मुख्यमंत्री गहलोत अपनी कार से बाहर निकले और मुस्कुराकर नारेबाजी कर रहे लोगों का अभिवादन स्वीकार कर आगे बढ़ गए।
गहलोत के जाने के बाद युवाओं ने लगाए जय श्री राम के नारे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भीलवाड़ा में नगर परिषद सभागार में जिले के उद्यमियों से संवाद करने जा रहे थे। इसी दौरान नगर परिषद के पास बने सर्किल पर युवाओं ने सीएम गहलोत के सामने मोदी-मोदी के नारे लगाए। सीएम ने अपनी कर से बाहर निकाल कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और फिर रवाना हो गए। सीएम गहलोत के रवाना होने के बाद युवाओं ने जय श्री राम के नारे भी लगाए।

गुलाबुरा में खड़गे ने किया किसान सम्मेलन को संबोधित
Recommended Video
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को भीलवाड़ा प्रवास पर रहे। यहां सीएम गहलोत ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया इसके बाद मल्लिकार्जुन खड़गे की दिल्ली के लिए रवाना हो गए और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भीलवाड़ा पहुंचे। भीलवाड़ा में सीएम गहलोत ने नगर परिषद के महाराणा प्रताप सभागार में मिशन 2030 को लेकर जिले के उद्यमियों के साथ संवाद किया। संवाद के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रात्रि विश्राम भीलवाड़ा के सर्किट हाउस में किया।












Click it and Unblock the Notifications