Rajasthan News: लक्ष्मणगढ़ में होगी मिनी सचिवालय की स्थापना, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में मिनी सचिवालय की स्थापना के लिए डीपीआर का अनुमोदन करते हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 में निर्माण कार्यों पर 3 करोड़ रुपए की राशि व्यय करने की स्वीकृति दी है।
मिनी सचिवालय का होगा निर्माण
सीएम गहलोत की इस स्वीकृति से 5311.75 वर्गमीटर क्षेत्र में मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य होगा। इसके निर्माण पर कुल 11 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत आएगी। जिसमें से चालू वित्तीय वर्ष में 3 करोड़ रुपए व्यय करने की स्वीकृति दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications