Rajasthan News: कोटा को सौगात नगरीय विकास में भी राजस्थान मॉडल स्टेट: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कोटा में ऑक्सीजोन सिटी पार्क (द गार्डन ऑफ जॉय) को लोकार्पण कर सौगात दी। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल और अन्य मंत्रियों के साथ पार्क का अवलोकन किया। सीएम गहलोत ने पार्क में पौधारोपण भी किया और गन मेटल से बनी ट्री मैन प्रतिमा के सामने सामूहिक फोटोशूट कराया। चिल्ड्रन पार्क में बच्चों ने फूल देकर सीएम गहलोत का स्वागत किया। उन्होंने बच्चों के लिए बधाई संदेश लिखा। उन्होंने बोट में बैठकर भी पार्क का निरीक्षण किया। इससे पहले सीएम गहलोत ने वाणिज्यिक कर विभाग के नवनिर्मित कर भवन कोटा और दी कोटा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड कोटा के नवनिर्मित प्रधान कार्यालय एवं नवीन शाखा भवन की लोकार्पण पट्टिका का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि नगरीय विकास में राजस्थान मॉडल स्टेट बन गया है।

मिलेगा तनावमुक्त खुशनुमा माहौल

इस पार्क में कोटावासियों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को खुशनुमा माहौल मिलेगा। यहां नेचर और म्यूजिक के बीच घूमकर तनावमुक्त होंगे। पार्क में दोनों प्रवेश द्वारों पर विशाल फाउण्टेन भी बनाया गया है। समारोह में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, राजस्व मंत्री रामलाल जाट सहित मंत्रिगण, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया ने पार्क के विकास और खासियतों की सम्पूर्ण जानकारी दी।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+