Rajasthan News : पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने दी झालावाड़ के स्थापना दिवस की बधाई, ट्वीट कर दी शुभकामनाएं
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ जिले के स्थापना दिवस की बधाई दी है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

Rajasthan News : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ जिले के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'साढ़े तीन दशक पहले जिस झालावाड़ को राजस्थान के लोग आदिवासी और पिछड़े क्षेत्र के रूप में जानते थे। उस झालावाड़ ने एक विश्वास के साथ मुझ पर आशीर्वाद का हाथ रखा और तब से लेकर अब तक मैंने उस भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया है। हमारी भाजपा सरकार ने जन आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए झालावाड़ में मेडिकल कॉलेज, कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट, 3.85 लाख हैक्टेयर भूमि सिंचित करने वाली परवन परियोजना, विजयाराजे सिंधिया खेल संकुल, परवन बांध, नोनेरा बैराज, झालरापाटन में रेल लाइन का विस्तार तथा राजस्थान के सबसे ऊपरी जिले श्रीगंगानगर से जयपुर होते हुए झालावाड़ तक ट्रेन का संचालन, क्षेत्र के गांव-ढाणियों तक सड़कों और हाइवे का निर्माण, वहीं मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में बाघों को शिफ्ट करने सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे कार्य किए जिसका झालावाड़ को देश की आजादी के बाद से इंतजार था। गर्व है कि हमने झालावाड़ को विकास की ऐसी रफ्तार दी कि यह अग्रणी जिलों में शामिल हो पाया है। मैं इसी दृढ़संकल्प के साथ झालावाड़ परिवार को विकास का सिरमौर बनाए रखने के लिए आगे भी काम करती रहूंगी। झालावाड़ स्थापना दिवस की एक बार पुनः आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।'












Click it and Unblock the Notifications