Rajasthan News: आयुष विभाग के सीनियर नर्स और कम्पाउण्डर का पदनाम संशोधित, सीएम गहलोत ने दी स्वीकृति
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आयुष विभाग के सीनियर नर्स और कम्पाउण्डर के पदनाम को संशोधित कर इसे नर्सिंग ऑफिसर (आयुष) किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है। सीएम गहलोत की इस स्वीकृति से आयुष विभाग में कार्यरत सीनियर नर्स और कम्पाउण्डर का भी अब नया पदनाम होगा।
नर्सिंग कर्मियों द्वारा पदनाम संशोधन की थी मांग
उल्लेखनीय है कि पूर्व में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग कैडर के पदनाम संशोधित किए गए थे। आयुष विभाग के नर्सिंग कर्मियों द्वारा भी पदनाम संशोधन की मांग की जा रही थी।













Click it and Unblock the Notifications