Rajasthan News: कपासन का कोर्ट होगा अपर जिला एवं सेशन न्यायालय में परिवर्तित, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में संचालित एडीजे कैम्प कोर्ट अब नियमित अपर जिला एवं सेशन कोर्ट में परिवर्तित होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। साथ ही उन्होंने न्यायालय के कार्य संचालन के लिए 17 नवीन पद सृजन की भी स्वीकृति प्रदान की है।

सीएम गहलोत ने चित्तौड़गढ़ में जनसुनवाई के दौरान की थी घोषणा

सीएम गहलोत की स्वीकृति से पीठासीन अधिकारी, स्टेनोग्राफर ग्रेड-प्, शेरिस्तेदार ग्रेड-1 व रीडर ग्रेड-1 के एक-एक, लिपिक ग्रेड-1 के 3, लिपिक ग्रेड- 2 के 2, प्रोसेस सर्वर के 4 एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 4 पद सृजित होंगे। मुख्यमंत्री गहलोत ने नवीन न्यायालय के लिए कार्यालय भवन उपलब्ध होने तक किराए पर भवन लेने तथा कार्यालय के लिए आवश्यक संसाधन खरीदने की भी स्वीकृति दी है। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने चित्तौड़गढ़ प्रवास के दौरान जनसुनवाई के दौरान इस संबंध में घोषणा की थी।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+