Rajasthan News: जोधपुर के एमएम हॉस्पिटल में बनेगा कॉटेज वार्ड एवं ओटी ब्लॉक, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में जोधपुर के मथुरादास माथुर चिकित्सालय में ऑपरेशन थियेटर ब्लॉक तथा 100 बैड युक्त कॉटेज वार्ड ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 93.27 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
सीएम गहलोत ने बजट में की थी घोषणा
प्रस्ताव के अनुसार ओटी ब्लॉक के निर्माण के लिए 42.32 करोड़ रुपए तथा उपकरणों के लिए 29.16 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। साथ ही 20.80 करोड़ रुपए की लागत से कॉटेज वार्ड ब्लॉक का निर्माण तथा इसके लिए 99 लाख रुपए के उपकरण क्रय किए जाएंगे। सीएम गहलोत के इस निर्णय से जोधपुर में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा तथा आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।













Click it and Unblock the Notifications