Rajasthan News : आदिवासियों के बीच अपना जन्मदिन मनाएंगे सीएम गहलोत, जानिए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपना 72वां जन्मदिन आदिवासियों के बीच मनाएंगे। सीएम गहलोत मेवाड़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम गहलोत कई गांवों का दौरा कर महंगाई राहत कैंप का अवलोकन करेंगे।

ashok gehlot

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपना 72वां जन्मदिन आदिवासियों के बीच मनाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को मेवाड़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम गहलोत कई गांवों का दौरा कर महंगाई राहत कैंप का अवलोकन करेंगे। सीएम गहलोत के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। उदयपुर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के मुताबिक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम गहलोत बुधवार को दोपहर 3:10 बजे उदयपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से रवाना खोकर 3:30 बजे कोटडा के घाटा गांव पहुंचेंगे। वहां महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री वहां से 4:45 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर शाम 5:00 बजे झाडोल पहुंचेंगे। यहां महंगाई राहत कैंप का अवलोकन करेंगे। शाम 6:15 बजे झाडोल से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 6:30 बजे उदयपुर के रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड पहुंचेंगे और 6:45 बजे नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच में महंगाई राहत कैंप का अवलोकन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की बधाई दी है। मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि गहलोत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।

उदयपुर में करेंगे रात्रि विश्राम

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रात्रि विश्राम उदयपुर में ही करेंगे। सीएम गहलोत की उदयपुर यात्रा के मद्देनजर आवश्यक तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा कोटड़ा के घाटा गांव व झाडोल पहुंचे। उन्होंने यहां हेलीपैड से लेकर शिविर स्थल तक कानून और सुरक्षा व्यवस्था के साथ अन्य व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री की उदयपुर यात्रा और विभिन्न कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए एक आदेश जारी कर कानून, सुरक्षा, कारकेड, यातायात, अग्निशमन, एंबुलेंस, आवास, समन्वय प्रोटोकॉल आदि व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं।

मेवाड़-वागड़ में करेंगे सियासी जमीन मजबूत

प्रदेश में 28 सीटों वाला मेवाड़ राजस्थान की सियासत में अपना विशेष दबदबा और महत्व रखता है। सीएम गहलोत मेवाड़ में अपनी सियासी जमीन को मजबूत करने के साथ-साथ मेवाड़-वागड़ के इलाके में सियासी पांव मजबूत करना चाहते हैं। वह लगातार आदिवासी सुदूर इलाकों में दौरा करते आ रहे हैं। क्योंकि सीएम गहलोत को पता है कि मेवाड़ से ही राजस्थान में सत्ता का रास्ता निकलता है। हालांकि 2018 के चुनाव में यह मिथक टूटता हुआ नजर आया। गुलाबचंद कटारिया के असम के गवर्नर बनने के बाद मेवाड़ में कांग्रेस अपना दबदबा कायम करना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+