Rajasthan News: सीएम गहलोत ने खेरवाड़ा में किया महंगाई राहत कैंप का अवलोकन, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बिजली, पानी, शिक्षा स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा आदि के लिए सरकार कार्य कर रही है।

ashok gehlot

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बिजली, पानी, शिक्षा स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा आदि के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा हर वर्ग को महंगाई से राहत देने के लिए महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। सीएम गहलोत मंगलवार को उदयपुर के खेरवाड़ा में नयागांव पंचायत समिति के सकलाल गांव में आयोजित महंगाई राहत कैम्प के अवलोकन के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंक्ति के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का ध्यान रखते हुए राज्य में योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागीय स्टॉल्स पर लाभार्थियों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की तथा लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने आमजन से इस कार्यक्रम का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया। सीएम गहलोत ने कहा कि जनजाति क्षेत्र के निवासियों को शिक्षा से जोड़ने तथा अवसर उपलब्ध कराने के लिए जनजाति क्षेत्र बांसवाड़ा में विश्वविद्यालय खोला गया है तथा आवश्यकतानुसार विद्यालय एवं महाविद्यालय खोलकर जनजाति वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनजाति प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से जनजाति कला संस्कृति को प्रोत्साहन व कलाकारों को मंच भी मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजाति क्षेत्र को विशिष्ट पहचान दिलाने और जनजाति प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए प्रतिवर्ष विश्व आदिवासी दिवस पर राज्य स्तरीय महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, खेरवाड़ा विधायक डॉ. दयाराम परमार, समाजसेवी दिनेश खोडनिया सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+