Rajasthan News: सीएम गहलोत का धौलपुर दौरा, 226 करोड़ के विकास कार्याें का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार जन भावनाओं के अनुरूप जनहित के कार्य करवाने के लिए कृत संकल्पित है। सीएम गहलोत धौलपुर के बाड़ी में महंगाई राहत कैम्प को सम्बोधित कर रहे थे।

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार जन भावनाओं के अनुरूप जनहित के कार्य करवाने के लिए कृत संकल्पित है। प्रदेश में लागू हो रही योजनाओं और विकास कार्यों के कारण पूरे देश में राजस्थान चर्चा का केन्द्र है। राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्याें में कोई कमी नहीं आने दी है। सीएम गहलोत गुरुवार को धौलपुर जिले के बाड़ी में महंगाई राहत कैम्प में आए लाभार्थियों से संवाद एवं कैम्प के अवलोकन के बाद विभिन्न विकास कार्याें के शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान हर क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभरा है। वर्ष 2030 तक राजस्थान को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाना हमारा लक्ष्य है। इस दौरान सीएम गहलोत ने लगभग 226 करोड़ रुपए के विकास कार्याें का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

महारानी अवन्ती बाई लोधी विकास बोर्ड का होगा गठन

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में जल्द ही महारानी अवन्ती बाई लोधी विकास बोर्ड बनाया जाएगा। इससे लोधी, लोधा, निषाद, कश्यप, केवट तथा सिद्ध समाज के लिए प्रभावी रूप से योजनाएं बन सकेंगी तथा विकास होगा। राज्य सरकार को भी बोर्ड के माध्यम से समाज की समस्याओं का हल करने में आसानी होगी। वीरांगना अवन्ती बाई लोधी का 1857 की क्रान्ति में विशेष योगदान रहा था।

ashok gehlot

महंगाई से मिल रही राहत

सीएम गहलोत ने कहा कि हर परिवार को महंगाई से राहत पहुंचाने के मकसद से प्रदेशभर में महंगाई राहत कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैम्पों में अब तक 7 करोड़ से अधिक गांरटी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। जबकि 1.60 करोड़ से ज्यादा परिवार लाभान्वित हो चुके हैं। राज्य सरकार की योजनाएं एक से बढ़कर एक हैं। जिनसे हर वर्ग को राहत मिल रही है। चिरंजीवी योजना के अंतर्गत 25 लाख रूपए का स्वास्थ्य बीमा एवं 10 लाख रूपए का दुर्घटना बीमा कवर दिया जा रहा है। कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत अब गाय के साथ भैंस के बीमा का भी प्रावधान किया गया है। 100 यूनिट तक निशुल्क घरेलू बिजली मिलने से अधिकांश उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य हो गया है। किसानों को 2000 यूनिट बिजली प्रतिमाह निशुल्क दी जा रही है। साथ ही पात्र परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है।

शिक्षा राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता

सीएम गहलोत ने कहा कि शिक्षा राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में है। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत 30 हजार विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी करवाई जा रही है। राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडेमिक एक्सीलेंस योजना के तहत 500 विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए विदेश में भेजने का प्रावधान किया गया है। जिसका खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है। प्रदेश में पिछले साढ़े चार सालों में 303 नए कॉलेज खोले गए हैं। इनमें 130 गर्ल्स कॉलेज शामिल हैं। 500 बालिकाओं के विद्यालय में नामांकन पर कॉलेज खोलने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान मौजूद हैं। जिससे राज्य के विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए अन्य राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश में विश्वविद्यालयों की संख्या भी अब 90 से अधिक हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाड़ी क्षेत्र में बंद किए गए विद्यालयों को जल्द ही पुन खोला जाएगा।

ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करे केन्द्र सरकार

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हम पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। यह परियोजना धौलपुर समेत 13 जिलों में पेयजल एवं सिंचाई जल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण है। केन्द्र सरकार को वादा निभाते हुए इसे राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों से योजना को आगे बढ़ाती रहेगी। ईआरसीपी के लिए 13 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया जा गया है। सीएम गहलोत ने कहा कि कालीतीर लिफ्ट परियोजना का लाभ भी बाड़ी-बसेडी क्षेत्र को वृहद स्तर पर मिलेगा।

विकास मेें अग्रणी राजस्थान

सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर हो, सोशल सेक्टर हो या एजुकेशन सेक्टर, हर क्षेत्र में प्रदेश अग्रणी है। राजस्थान 11.04 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ दर के साथ आंध्र प्रदेश के बाद देश में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश में एक लाख किलोमीटर लम्बाई की सड़कें बनाई जा रही हैं। इनमें से 56 हजार किमी सड़कें बन चुकी हैं। जबकि शेष 44 हजार किमी सड़कें निर्माणाधीन हैं। राज्य में एक करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 1000 रुपए की गई है। साथ ही इसमें प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत स्वतः वृद्धि का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव, तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा, पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, विधायक गिर्राज मलिंगा एवं शोभारानी कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+