Rajasthan News : महंगाई राहत शिविर के उद्घाटन में बोले सीएम गहलोत, कहा "हमने किसानों को बिजली मुफ्त दी"
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमने किसानों को 2000 यूनिट मुफ्त बिजली दी है। अब किसानों का बिल शून्य आएगा। सीएम गहलोत ने जयपुर के महापुरा में महंगाई राहत शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में यह बात कही है।

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमने किसानों को 2000 यूनिट मुफ्त बिजली दी है। अब किसानों का बिल शून्य आएगा। मैंने घोषणा की है कि राजस्थान में न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन दी जाएगी। लंपी रोग से मृत दुधारू पशुओं के लिए 40000 रुपए प्रति गाय की आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है। सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार को जयपुर के महापुरा में महंगाई राहत शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में यह बात कही है।
कालाडेरा में महंगाई राहत कैंप का किया अवलोकन
सीएम गहलोत ने मंगलवार को जयपुर के कालाडेरा में महंगाई राहत कैंप का अवलोकन किया। इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि आपका पैसा आपके लिए है। यही हमारी थीम है योजनाओं की। सीएम गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार ने लंपी बीमारी से गाय मरने पर 40000 रुपए पशुपालक को देने की घोषणा की है। देश के किसी भी राज्य में गाय मरने पर मुआवजा नहीं दिया जाता है। लेकिन उनकी सरकार ने पशुपालकों को 40000 रुपए देने का फैसला किया है।
प्रदेश में 24 अप्रैल से महंगाई राहत कैंप शुरू
प्रदेश में आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए सोमवार से महंगाई राहत शिविरों की शुरुआत हुई है। इन शिविरों में रजिस्ट्रेशन करवाकर आम लोग राज्य सरकार की 10 प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं से सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। प्रदेश में पहले ही दिन से बड़ी संख्या में लोगों ने इन राहत शिविरों में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। प्रदेश के सभी जिलों में 30 जून तक यह महंगाई राहत शिविर आयोजित होंगे। इनमें मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, इंदिरा गांधी शहरी गारंटी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications