Rajasthan News: दिल्ली से लौटकर बोले सीएम गहलोत, कहा- 'पार्टी में सभी को संतुष्ट नहीं किया जा सकता है'

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यह स्वाभाविक है कि हर किसी को संतुष्ट नहीं किया जा सकता। भले ही मैं सीएम हूं। लेकिन सभी फैसले वैसे नहीं हो सकते। जैसे मैं चाहता हूं। यही लोकतंत्र है। बीजेपी में जिस तरह की उठापटक हो रही है। इस बार बड़े पैमाने पर सभी के सुझावों के साथ टिकट बांटे गए। हम चुनाव जीतेंगे,आम लोग चाहते हैं कि हमारी सरकार दोबारा सत्ता में आये क्योंकि हमने काम किया है।

राजनीतिक दलों में सबको संतुष्ट नहीं किया जा सकता

सीएम गहलोत ने कहा कि राजनीतिक दलों में सभी को संतुष्ट नहीं किया जा सकता है। मैं खुद संतुष्ट नहीं हो सकता हूं। मैं अगर मुख्यमंत्री भी हूं तो सभी फैसले मेरी मर्जी के मुताबिक नहीं हो सकते हैं। यह लोकतंत्र है। इसलिए इतना मार्जिन तो रखकर चलना पड़ेगा। बीजेपी में जो उठापटक हुई है। आगजनी हुई है। ताला लगा हुआ है। मैंने सुना है पीछे से जाना पड़ रहा है। बीजेपी दफ्तर में पिछले 20 दिन से पीछे से जाना पड़ रहा है। आगजनी हुई है, तोड़फोड़ हुई है। टिकट मिलने के बाद में मैं सोच सकता हूं कि थोड़ी नाराजगी भी हुई होगी। यह स्वाभाविक बात है। सभी की सलाह से टिकट वितरण किया गया है। उसमें थोड़ी बहुत नाराजगी हो सकती है। लेकिन चुनाव हम जीत कर आएंगे। जनता का फैसला हमारे पक्ष में होगा। जनता चाहती है। सरकार रिपीट हो। क्योंकि हमने काम किए हैं। देश में हमारे विकास कार्यों, योजनाओं और कानूनों की चर्चा हो रही है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। पहली बार हो रहा है। यह प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है।

ashok gehlot

योजनाओं के आधार पर लड़ेंगे चुनाव

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हम अपनी योजनाओं के आधार पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हमारी विश्वसनीयता जनता के बीच पहुंची है। महंगाई राहत कैंप में हमने जो वादे किए थे। वह पूरे हो गए हैं। इससे हमारी विश्वसनीयता और बढ़ गई है। हमने जो गारंटियां दी है। उस पर लोग भरोसा करेंगे। हमने जनता के बीच जाकर जो वादे किए हैं। उन्हें पूरा किया है। तभी जनता हम पर भरोसा कर रही है। हमने फ्री इलाज, ओपीएस और चिरंजीवी बीमा जैसी योजनाएं लागू की है। ओपीएस पर कानून लेकर आएंगे हम लोग। हम सात गारंटी लेकर आए है। गोबर खरीदने की योजना भी लाएंगे। राजस्थान दूध के उत्पादन में नंबर वन हो गया है। राजस्थान में मनुष्य के साथ में पशुओं का इलाज भी फ्री है। हम पशुपालन को महत्व दे रहे हैं। किसानों के लिए हमने अलग से बजट पेश किया है। लोग हमारे कामों को देखकर हमें वोट देंगे। पिछले चुनाव में हमने जो वादे किए थे। करीब-करीब सभी वादे हमने निभाए हैं। मुझे लगता है जनता इस बार हमें आशीर्वाद देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+