Rajasthan News : सीएम गहलोत ने रक्तदान शिविर के पोस्टर का किया विमोचन, जानिए रक्तदान पर क्या बोले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएमआर पर जैम सिटी रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया। सीएम गहलोत ने कहा कि ऐसे शिविरों के जरिए जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिलने से नया जीवन मिलता है।

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर जैम सिटी रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के जरिए जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिलने से नया जीवन मिलता है। उन्होंने आमजन से रक्तदान के लिए अपील भी की। जैम सिटी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 19वां रक्तदान शिविर 30 अप्रैल को संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल अस्पताल के अवेदना आश्रम में आयोजित होगा। पोस्टर विमोचन के अवसर पर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक संजय काला, महासचिव दिनेश गोदिका, शिविर के मुख्य समन्वयक रवि जैन, अनिल कुमार सेठी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications