Rajasthan News : सीएम गहलोत ने कल बुलाई कैबिनेट की बैठक, जानिए क्या है बैठक का एजेंडा

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। गहलोत कैबिनेट की बैठक बुधवार को सुबह 11:30 बजे सीएमआर पर होगी।

ashok gehlot

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। गहलोत कैबिनेट की बैठक बुधवार को सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पर होगी। कैबिनेट सचिवालय ने बैठक को लेकर कोई अधिकृत एजेंडा जारी नहीं किया है। माना जा रहा है कि सीएम गहलोत की कैबिनेट बैठक में नीतिगत फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक की अध्यक्षता सीएम गहलोत करेंगे।

बैठक का एजेंडा जारी नहीं हुआ

सीएम गहलोत की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक का एजेंडा अभी जारी नहीं किया गया है। पार्टी सूत्रों की माने तो कुछ नए जिले बनाने और जवाबदेही कानून को लेकर बैठक में चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही कुछ प्रस्तावित विश्वविद्यालय खोलने को लेकर भी प्रस्ताव पर निर्णय किए जा सकते हैं। जिसमें खेल विश्वविद्यालय भी शामिल है। कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद मंत्रिपरिषद की बैठक आहूत की गई है।

आमजन से जुड़े अहम फैसले होंगे

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कैबिनेट और मंत्री परिषद की बैठक को अहम माना जा रहा है। चर्चा है कि बैठक में आमजन से जुड़े कई फैसले लिए जा सकते हैं। इस बैठक के जरिए आमजन को बजट का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के लिए मंत्रियों को जिम्मेदारी दी जा सकती है। सूत्रों की माने तो इस बैठक में कई प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। जिसमें विश्वविद्यालय खोले जाने और विधानसभा सत्र बुलाए जाने के प्रस्ताव शामिल हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट और मंत्री परिषद की बैठक में सभी मंत्रियों को बजट का लाभ आमजन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। सीएम गहलोत ने इसे लेकर एक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में मुख्यमंत्री ने सरकार की घोषणाओं का जिक्र करते हुए कैसे उनका लाभ दिया जाएगा। इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। माना जा रहा है कि इस बैठक के जरिए सीएम ड्राइवर मंत्रियों को आमजन तक गहलोत सरकार की योजनाओं को पहुंचाने और बजट का लाभ दिलाने के लिए जिम्मेदारी दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+