Rajasthan News: फलौदी जिले का चौरडिया उप स्वास्थ्य केन्द्र होगा क्रमोन्नत, सीएम गहलोत ने दी स्वीकृति
Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य ढ़ांचे को सुदृढ़ करने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फलौदी जिले की देचूं पंचायत समिति के ग्राम चौरडिया स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करने के साथ ही इसका नामकरण स्व. कल्याण सिंह के नाम पर करने की मंजूरी दी है।
अतिरिक्त पदों के सृजन की भी स्वीकृति
सीएम गहलोत ने इसके लिए 8 अतिरिक्त पदों के सृजन की भी स्वीकृति दी है। नव स्वीकृत पदों में नर्स श्रेणी-द्वितीय एवं वार्ड ब्वॉय के दो-दो तथा चिकित्सा अधिकारी, महिला स्वास्थ्य दर्शिका, फार्मासिस्ट एवं लैब टैक्नीशियन के एक-एक पद शामिल हैं। सीएम गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेगी।













Click it and Unblock the Notifications