Rajasthan news: मतदान से पहले बोले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कहा-'राजस्थान में हमारी सरकार वापस आ रही'

Rajasthan news: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की लहर चल रही है। यह मैं महसूस कर रहा हूं। मैं अपील यही करना चाहता हूं कि सभी मतदान ज्यादा करें। मुझे यकीन है इस बार हमारी सरकार फिर से वापस आएगी। आपको बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए कल मतदान होगा। 3 दिसंबर को परिणाम सामने आएंगे। चुनाव प्रचार थमने के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों से मतदान करने की अपील की है।

मतदान के लिए प्रदेशवासियों से की अपील

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मैं अपील करना चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा सभी मतदान करें। मुझे यकीन है कि इस बार हमारी सरकार फिर से वापस आएगी। आपके वोट की ताकत है कि आज राजस्थान में कोई भूखा नहीं सोता है। 25 नवंबर को सोच समझकर हाथ का बटन दबाए। कांग्रेस को बहुमत से जिताएं। वहीं चुनाव के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर बड़ा जुबानी हमला बोला है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अशोक गहलोत ने कहा था कि बीजेपी जब यहां की सरकार नहीं गिरा पाई तो कई राज्यों के मुख्यमंत्री यहां डेरा जमाए हुए हैं। 25 नवंबर के बाद यहां कोई नजर नहीं आएगा।

ashok gehlot

राजस्थान में हमारी सरकार वापस आ रही

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार वापस आ रही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र से प्रदेश की जनता उत्साहित है। बीजेपी के घोषणा पत्र से जनता में निराशा है। जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी आपको बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है। मतगणना 3 दिसंबर को होगी। राजस्थान में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है।

Recommended Video

    Rajasthan news: मतदान से पहले बोले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कहा-'राजस्थान में हमारी सरकार वापस आ रही'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+