Rajasthan News: भाजपा ने चुनाव को लेकर प्रबंधन समिति और मेनिफेस्टो कमेटी की गठित, जानिए सियासी मायने
Rajasthan News: राजस्थान में भाजपा ने चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति और मेनिफेस्टो कमेटी का गठन किया है। सीपी जोशी ने इसमें पूर्व सांसद नारायण पंचारिया और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल को जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सम्मिलित नहीं किया गया है। वसुंधरा राजे को चुनाव से जुड़ी समितियों में शामिल नहीं किए जाने से प्रदेश का सियासी पारा गर्म हो गया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा द्वारा प्रदेश के चुनाव को लेकर केंद्रीय स्तर पर दो कमेटियों का गठन और किया जाएगा। इसमें पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ प्रदेश के कुछ प्रमुख चेहरों को शामिल किया जाएगा। सूत्र कहते हैं कि वसुंधरा राजे को केंद्रीय स्तर पर बनने वाली कमेटी में शामिल करने की पूरी संभावना है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की वरिष्ठता और अनुभव को देखते हुए उन्हें इन कमेटियों में शामिल नहीं किया गया है।
प्रदेश के नेताओं को समायोजित करने की कोशिश
भाजपा के प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी सूची में उन नेताओं को शामिल किया गया है जो चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके साथ ही पार्टी में हाल ही में शामिल हुए पूर्व अधिकारियों और नेताओं को शामिल किया गया है। प्रदेश नेतृत्व ने सूची में प्रदेश के नेताओं को समायोजित करने का प्रयास किया है। आपको बता दें राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश स्तर पर यह सूची तैयार की गई है।

कमेटी में शेखावत, राठौड़ और पूनिया के नाम नहीं
राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर गठित की गई चुनाव प्रबंधन समिति और मेनिफेस्टो कमेटी में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया के नाम नहीं है। चर्चा है कि इन नेताओं को चुनाव संचालन समिति में शामिल किया जा सकता है। पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर गठित समितियों में इनके कुछ समर्थकों को शामिल जरूर किया गया है। लेकिन इन नेताओं का ऐसा कोई प्रभाव नहीं दिखा है। वसुंधरा राजे के नाम को लेकर प्रदेशभर में चर्चा तेज हो गई है। राजस्थान में सीएम पद को लेकर चल नहीं गुटबाजी के बीच समर्थकों को इन सूचियों में चहेते नेताओं के नाम को लेकर गहरी दिलचस्पी है।












Click it and Unblock the Notifications