Rajasthan News : सीएम गहलोत का बड़ा एलान, महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

प्रदेश में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर 11 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सीएम गहलोत ने अवकाश के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

ashok gehlot

Rajasthan News : राजस्थान में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर 11 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अवकाश के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। अभी तक फुले जयंती पर ऐच्छिक अवकाश दिया जा रहा था। सीएम गहलोत ने आमजन की भावना और जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, राष्ट्रीय फूले ब्रिगेड टीम राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश कुमार सैनी, नागौर परबतसर से लोकेश मालाकार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने सार्वजनिक अवकाश घोषित करने संबंधित मांग की थी।

समाज को सशक्त करने में निभाई अहम भूमिका

उल्लेखनीय है कि महात्मा फुले ने देश से छुआछूत खत्म करने और समाज को सशक्त बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने समाज को कुरीतियों से मुक्त कराने, बालिकाओं और दलितों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने किसानों और मजदूरों के हकों के लिए भी संगठित प्रयास किए। राज्य सरकार द्वारा 28 जनवरी को भगवान देवनारायण जयंती के ऐच्छिक अवकाश को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। इससे अब राज्य में सार्वजनिक अवकाशों की संख्या 30 एवं ऐच्छिक अवकाशों की संख्या 20 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+