Rajasthan news : प्रदेश में सड़क कार्यों के लिए 3525 करोड़ रुपए की स्वीकृति, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 5 हजार से अधिक सड़क विकास कार्यों के लिए 3525 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है।

ashok gehlot

Rajasthan news : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 5 हजार से अधिक सड़क विकास कार्यों के लिए 3525 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी है। इन कार्यों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपए की लागत से नॉन पेचेबल और मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण कार्य के लिए 187 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 1870 करोड़ रुपए की स्वीकृति शामिल है। शेष 13 विधानसभा क्षेत्रों के लिए स्वीकृति प्रस्ताव प्राप्त होने पर दी जाएंगी। साथ ही आदिवासी एवं मरूस्थलीय क्षेत्रों के 250 से अधिक आबादी वाले राजस्व गांवों को चरणबद्ध रूप से डामर सड़कों से जोड़ने के लिए 694 गांवों हेतु 1166 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। मुख्यमंत्री गहलोत ने 96 नगरीय निकायों के 1375 कार्यों के लिए 488.80 करोड़ रुपए का भी वित्तीय प्रावधान किया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने की दृष्टि से विभिन्न सड़क विकास कार्यों की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में विकास कार्यों हेतु यह प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+