Rajasthan News: प्रदेश के 47 विद्यालयों में खुलेंगे अतिरिक्त संकाय, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार प्रदेश के शैक्षिक उत्थान के लिए अहम निर्णय ले रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 47 राजकीय विद्यालयों में अतिरिक्त संकाय खोलने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इनमें 39 विद्यालयों में विज्ञान संकाय, 3 में वाणिज्य तथा 5 में कला संकाय खोले जाएंगे।
इन जिलों के विद्यालयों में खोले जाएंगे संकाय
इनमें झुंझुनूं के 5, बीकानेर, दौसा व जयपुर के 4-4, बाड़मेर, अलवर, सीकर व जोधपुर के 3-3, भरतपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, उदयपुर व जोधपुर के 2-2 तथा अजमेर, भीलवाड़ा, चूरू, डूंगरपुर, जालौर, करौली, नागौर व राजसमंद के 1-1 विद्यालय में नवीन संकाय खोले जाएंगे। नए खुलने वाले अतिरिक्त संकायों के संचालन के लिए स्कूल व्याख्याता के 143 एवं प्रयोगशाला सहायक के 39 पदों का सृजन किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को अपनी रूचि के संकाय में स्थानीय स्तर पर ही पढ़ने का अवसर मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने वित्त एवं विनियोग विधेयक चर्चा के दौरान इस संबंध में घोषणा की थी।

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications