Rajasthan News: आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में किया संगठन का विस्तार, जानिए केजरीवाल कब करेंगे जनसभा

आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में 6223 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देकर प्रदेश में पार्टी का विस्तार करना शुरू कर दिया है। पार्टी प्रदेश में जल्दी ही आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जनसभा कराएगी।

arvind kejriwal

Rajasthan News: आम आदमी पार्टी ने शहरों के साथ अब गांवों में भी अपनी पकड़ मजबूत करना शुरु कर दिया है। राजस्थान में आप पार्टी ने ग्राम स्तर पर संगठन को खड़ा कर दिया है। पार्टी में प्रदेश में 4579 सर्किल अध्यक्ष, 39 ब्लॉक अध्यक्ष, जिलों में 266 और सोशल मीडिया टीम के कोर्डिनेटर 266, प्रदेश स्तर पर 27 और लोकसभा स्तर पर 4 लोगों सहित कुल 5026 कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी गई है। आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में 6223 कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां देकर पार्टी और संगठन की ताकत बढ़ाने का काम किया है।

प्रदेश में आप पार्टी ने किया संगठन का विस्तार

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का संगठन बहुत तेजी के साथ प्रदेश के गांव ढाणी तक पहुंच रहा है। हम लोगों ने तीसरे चरण में बड़ी तादाद में पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी देकर संगठन का मजबूत ढांचा खड़ा किया है। अब तक संगठन में 6223 लोगों को जिम्मेदारी दी जा चुकी है। राजस्थान में मजबूत संगठन बन जाने के बाद पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। पालीवाल ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री लगातार राजस्थान का दौरा कर संगठन की गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं।

पार्टी कराएगी अरविंद केजरीवाल की जनसभा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पालीवाल ने बताया कि 27 मई को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक जयपुर आकर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। संदीप पाठक के कार्यक्रम के बाद 20 दिनों के भीतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बड़ी जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोग जुड़ेंगे। पालीवाल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार ने राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी की चिंता बढ़ा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+