Rajasthan News: 1255 कम्प्यूटर लैब्स के संचालन के लिए 30.12 करोड़ स्वीकृत, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों में कम्प्यूटर एवं प्रौद्योगिकी की दक्षता विकसित करने हेतु निरन्तर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में स्वीकृत 1255 कम्प्यूटर लैब्स के संचालन हेतु 30.12 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
सीएम गहलोत ने बजट में की थी घोषणा
मुख्यमंत्री गहलोत के इस निर्णय से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी कम्प्यूटर शिक्षा से जुड़कर वर्तमान की व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुसार तकनीकी कौशल प्राप्त कर सकेंगे। इससे विद्यार्थी अपने लिए बेहतर करियर बना सकेंगे और उच्च वेतन वाली प्रतिष्ठित नौकरियां प्राप्त कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत द्वारा पूर्व में इस सबंध में घोषणा की गई थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में यह मंजूरी दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications