Rajasthan News: प्रदेश के 240 विद्यालय होंगे अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम शिक्षा के ढांचे को मजबूत कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस क्रम में विविध श्रेणी के 240 राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित करने की स्वीकृति प्रदान की है। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेेगी। सीएम गहलोत की स्वीकृति से प्राथमिक स्तर के 71 उच्च प्राथमिक स्तर के 88 एवं उच्च माध्यमिक स्तर के 81 विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में बदला जाएगा। इनमें 18 बालिका विद्यालय शामिल हैं।

सीएम गहलोत ने बजट में की थी घोषणा

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में एक-एक हजार महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले जाने की घोषणा की थी। साथ ही जिन विद्यालयों में 200 से अधिक विद्यार्थी अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्राप्त करना चाहेंगे। वहां भी प्राथमिकता से अंग्रेजी माध्यम विंग शुरू करने की घोषणा की गई थी।

ashok gehlot

विद्याधर नगर का महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बनेगा मॉडल विद्यालय

जयपुर के विद्याधर नगर स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। यहां विद्यालय संचालन के लिए 28 नवीन पद भी सृजित किए जाएंगे। सृजित होने वाले पदों में व्याख्याता के 5, सहायक प्रशासनिक अधिकारी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का 1-1, अध्यापक लेवल-1 के 9, अध्यापक लेवल-2 के 6, प्रयोगशाला सहायक के 2 तथा प्रयोगशाला परिचारक के 4 पद शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+