Rajasthan: योगी आदित्यनाथ की राह पर CM भजन लाल, सुखदेव के हत्यारे के घर पर चलाया बुलडोजर
bulldozer sarkar Rajasthan: राजस्थान में भी अबकी बार बुलडोजर सरकार है। उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार ने अपराधियों के संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने शुरू कर दिए हैं।
राजस्थान की भाजपा सरकार मंत्रिमंडल विस्तार से पहले अपराधियों के खिलाफ तगड़े एक्शन ले रही है। गुरुवार को शूटर रोहित राठौड़ की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया है।

यह भी पढ़ें- Sukhdev Gogamedi: 3 पत्नियों के बाद अब बेटा आया सामने, बोला-मेरी मां शकुंतला, लेकिन पिता सुखदेव गोगामेड़ी नहीं
रोहित राठौड़ पर 5 दिसंबर 2023 को जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। रोहित जयपुर पुलिस की पकड़ में है।
यूं तो रोहित राठौड़ मूल रूप से मकराना के जूसरी थाना इलाके का रहने वाला है, मगर वर्तमान में जयपुर के खातीपुरा इलाके की सुंदरवन कॉलोनी में रहता है। यहां पर अवैध निर्माण भी कर रखा है, जिन पर गुरुवार को जेसीबी चली है।
जयपुर ग्रेटर नगर निगम की टीम गुरुवार दोपहर को भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई करने पहुंची और शूटर रोहित राठौड़ की संपत्ति को जेसीबी से धराशायी कर दिया।
रोहित राठौड़ का मकान तोड़ने पहुंची टीम को उसके परिजनों ने खूब विरोध किया। महिलाएं व बच्चे तो रोने ही लगे। परिजन बोले कि रोहित ने अपराध किया है तो उसे सजा दिलानी चाहिए। घर तोड़कर हमें क्यों?
उल्लेखनीय है कि हरियाणा के महेंद्रगढ़ सदर पुलिस थाना इलाके के नितिन फौजी व जयपुर के रोहित राठौड़ ने लॉरेंश बिश्नोई गैंग के इशारे पर 5 दिसंबर 2023 की दोपहर को जयपुर में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर आए और गोली मारकर गोगामेड़ी की हत्या कर दी थी।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड को अंजाम देकर नितिन व रोहित चंडीगढ़ भाग गए थे, जहां से राजस्थान पुलिस ने दिल्ली व चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से दोनों को पकड़कर जयपुर लाई थी। पूछताछ के बाद इनको जेल भिजवा दिया।
यह भी पढ़ें- Sukhdev Singh Gogamedi: तीसरी पत्नी सपना सोनी का सबसे बड़ा खुलासा, देखें 11 मिनट का वायरल वीडियो












Click it and Unblock the Notifications