Rajasthan Lok sabha Chunav Result: इन 5 सीटों पर होंगे उपचुनाव, क्या भजन सरकार पर आएगा कोई संकट ? जानिए गणित

Rajasthan Lok sabha Chunav Result 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रदेश के सियासी हालात बदल गए हैं। इस परिणाम से भाजपा को निराशा हाथ लगी है। कांग्रेस की बल्ले-बल्ले हो गई है। अब सियासी गलियारों में तरह तरह की चर्चाओं को बल मिल गया है। इस चुनाव से कांग्रेस को फायदा हुआ है तो थोड़ा नुकसान भी हुआ है। राजस्थान में 14 सीट बीजेपी के खाते में गई है तो 11 सीट पर इंडिया गठबंधन ने कब्जा जमाकर सियासी संकट पैदा कर दिया है। आइए, इस संकट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

राजस्थान में 5 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद नए हालात पैदा हो गए हैं। इस बार जिन नेताओं ने लोकसभा चुनाव लड़ा था। उनमें 6 मौजूदा विधायक शामिल थे। इनमें से 5 विधायक चुनाव जीत गए हैं। अब इन विधायकों के सांसद बनने के बाद इनकी सीटों पर उपचुनाव होंगे। राजस्थान में जो विधायक सांसद बने हैं। उनमें खींवसर विधायक नागौर सीट, झुंझुनूं विधायक बृजेन्द्र ओला झुंझुनूं लोकसभा सीट, दौसा विधायक मुरारी लाल मीणा दौसा लोकसभा सीट, बांसवाड़ा विधायक राजकुमार रोत बांसवाड़ा लोकसभा सीट और देवली उनियारा विधायक हरीश मीणा टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं।

bhajan lal sharma

रविंद्र सिंह भाटी चुनाव लड़े लेकिन जीत नहीं पाए

जिन विधायकों ने लोकसभा का चुनाव लड़ा उनमें निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी शामिल है। भाटी ने बाड़मेर लोकसभा सीट ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। इस सीट से कांग्रेस से उम्मेदाराम बेनीवाल और भाजपा से केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी चुनाव मैदान में थे। यहां कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल की जीत हुई। रविंद्र सिंह भाटी चुनाव हार गए। ऐसे में वे अब विधायक बने रहेंगे।

भजन लाल सरकार पर क्या होगा असर

राजस्थान में पांच विधायकों के सांसद चुने जाने के बाद विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। लेकिन इसका राजस्थान में भजनलाल सरकार पर कोई असर नहीं दिखेगा। जो पांच विधायक सांसद बने हैं। उनमें से तीन कांग्रेस के विधायक हैं। ऐसे में राजस्थान में कांग्रेस के तीन विधायकों की संख्या कम हो जाएगी। हनुमान बेनीवाल आरएलपी से विधायक हैं। जबकि राजकुमार रोत बाप पार्टी से विधायक हैं। राजस्थान में मौजूदा सरकार में भाजपा के 115 विधायक और कांग्रेस के 70 विधायक हैं। अन्य निर्दलीय विधायक हैं। इन उपचुनाव से भजनलाल सरकार पर किसी तरह का कोई संकट नहीं आने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+