राजस्थान निकाय चुनाव 2019 : कांग्रेस 961, BJP 737 सीटों पर जीती, यहां जानिए सभी निकायों का रिजल्ट

जयपुर। स्थानीय निकाय चुनाव 2019 में राजस्थान कांग्रेस ने बाजी मारी है। प्रदेश की 49 निकायों में कांग्रेस प्रत्याशी 961 सीटों पर जीते हैं, जो भाजपा प्रत्याशियों की जीत से 224 ज्यादा है। भाजपा के खाते में कुल 737 सीटें आई हैं। वहीं, 386 सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा रहा है।

rajasthan local body elections 2019 results district wise list

स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम आते ही कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ गई और जश्न का माहौल शुरू हो गया। बता दें कि राजस्थान की 49 शहरी निकायों में चुनाव हुए हैं। 16 नवबंर को वोट डाले गए। 19 नवबंर को मतगणना हुई है। अब 26 नवंबर को अध्यक्ष पद के चुनाव होंगे और 27 नवंबर को उपाध्यक्ष पद के चुनाव होंगे।

2105 वार्डों के चुनाव नतीजे घोषित

कांग्रेस - 961 वार्डों में जीती
भाजपा - 737 वार्डों में जीती
निर्दलीय - 386 वार्डों में जीती
बसपा-16 वार्डों में जीती
माकपा - 2 वार्डों में जीती
एनसीपी - 3 वार्डों में जीती


निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के मायने

राजस्थान निकाय चुनाव 2019 में सबसे ज्यादा वार्डों में हुई जीत राजस्थान कांग्रेस के लिए संजीवनी बूटी के समान है, क्योंकि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में प्रदेश की 200 में से 99 सीटें जीतकर सत्ता में आई अशोक गहलोत सरकार जीत का यह सिलसिला लोकसभा चुनाव 2019 में जारी नहीं रख पाई थी। लाेकसभा चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त वापसी करते हुए कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर दिया था और राजस्थान की सभी 25 सीटें भाजपा ने जीते। राजस्थान के मंडावा और खींवसर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भी कांग्रेस को मंडावा सीट पर ही जीत मिली थी। अब नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम के चुनावों में राजस्थान कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है।


परिणाम सरकार के विकास का प्रमाण-पायलट

प्रदेश में हुए नगर निकायों के चुनाव पर उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अपनी प्रतिक्रिया दी और परिणामों पर संतोष व्यक्त किया। सचिन पायलट ने कहा कि शहरी निकाय चुनावों में जीत राजस्थान सरकार के विकास का प्रमाण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+