राजस्थान: डिप्रेशन में युवक ने पेट को बनाया गुल्लक, 2 दिनों में निगले एक रुपए के 61 सिक्के
जयपुर, 31 जुलाई। राजस्थान के जोधपुर में एक युवक के डिप्रेशन के चलते एक रुपए के सिक्के निगलने का मामला सामने आया है। युवक 2 दिन से एक रुपए के सिक्के निगल रहा था। जब पेट में दर्द हुआ। उसे अस्पताल ले जाया गया डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी की मदद से युवक के शरीर से 61 सिक्के बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई।

सिक्के देखकर हैरान रह गए डॉक्टर
जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले 36 साल के युवक के पेट से एमडीएम के गैस्ट्रोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने 61 सिक्के निकालकर युवक की जान बचाई है। 36 साल का युवक डिप्रेशन में बताया जा रहा था और उसने पिछले दो दिनों में एक-एक रुपए के सिक्के निगल रहा था। शनिवार की शाम को युवक के पेट में अचानक दर्द उठा। उसके बाद उसे एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां पर एक्सरे करने के बाद डॉक्टर हैरान रह गए। एक्सरे में युवक के शरीर में कुछ अजीब सा नजर आया। डॉक्टरों ने युवक की एंडोस्कोपी से जांच की तो शरीर में ढेर सारे सिक्के देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। गैस्ट्रोलॉजी विभाग के 4 डाक्टरों ने एंडोस्कोपी प्रोसीजर की मदद से डेढ़ घंटे में युवक के पेट से 61 सिक्के बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।













Click it and Unblock the Notifications