राजस्थान: प्रदेश में 502 पंचायत मुख्यालयों पर खुलेंगे स्वास्थ्य केंद्र, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 502 ग्राम पंचायत मुख्यालयों में नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की स्वीकृति दी है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 502 ग्राम पंचायत मुख्यालयों में नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की स्वीकृति दी है। इन उप स्वास्थ्य केंद्रों के लिए कुल 502 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (प्रत्येक केंद्र पर एक) के पदों को सृजन की भी मंजूरी दी गई है। प्रत्येक नए पीएचसी के निर्माण के लिए 30 लाख रूपए तक का प्रावधान किया गया है। भवन निर्मित होने तक वैकल्पिक रूप से अस्थाई भवनों में इनका संचालन होगा। इन केंद्रों के खोले जाने से प्रति एक लाख जनसंख्या पर 18 उप स्वास्थ्य केंद्रों के साथ राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है।













Click it and Unblock the Notifications