सरकारी योजना, मां की मौत की सूचना देने पर मिलेगा 200 रुपये का रीचार्ज
जयपुर। राजस्थान सरकार की नई योजना के बारे में सुनकर आप चौंक जाएंगे। इस योजना के तहत सरकार मां की मौत की सूचना देने वालों को 200 रुपए का रीचार्ज ईनाम के तौर पर देगी।

जी हां राजस्थान में बच्चे को जन्म देते वक्त हुई मां की मौत की सूचना देने वाले को सरकार 200 रुपये का मोबाईल रीचार्ज इनाम में दिया जाएगा। राजस्थान सरकार ने ये कदम राज्य में मातृ मृत्यु दर के आंकड़ों को इक्ट्ठा करने के लिए शुरु किया।
इस योजना के तहत बच्चे के जन्म के वक्त या जन्म के 42 दिनों के अंदर मां की मृत्यु होने की जानकारी देने वाले को ये 200 रुपये का रीचार्ज दिया जाएगा। सरकार ने ये योजना इसलिए शुरु की क्योंकि प्रसव के वक्त माताओं की मृत्यु से जुड़े आंकड़ें दर्ज़ ना होने की समस्या को देखते हुए राजस्थान सरकार ने फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications