राजस्थान: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आज पुष्कर में करेंगी महाआरती, जानिए कार्यक्रम
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 8 मार्च को अपने जन्मदिन से एक दिन पहले मंगलवार को पुष्कर में महाआरती करेंगी। पूर्व सीएम राजे ने इस बार होली के चलते अपना जन्मदिन 4 मार्च को सालासर में मनाया था।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जन्मदिवस के पूर्व संध्या पर मंगलवार को शाम 6:30 बजे पुष्कर स्थित जयपुर घाट पर महाआरती करेंगी। पुष्कर सरोवर के दिव्य महारथी संघ के संरक्षक शिवानी वध ने बताया कि महाआरती अजमेर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा के आतिथ्य में आयोजित की जाएगी। महाआरती में बड़ी तादाद में वसुंधरा समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना करेंगी राजे
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की महाआरती पंडित कैलाश नाथ दाधीच क्राचार्यत्व और पंडित चंद्रशेखर गौड़ द्वारा संपन्न कराई जाएगी। इस महाआरती में 51 दीपक और 21 स्टैंड दीपक तथा 3 महाआरती एक साथ डीजे साउंड पर की जाएगी। आरती से पहले पुष्कर सरोवर का जल अभिषेक पूजा अर्चना की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications