Rajasthan Election 2023: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे बोलीं-'नया राजस्‍थान बनाने के लिए सबको लेना होगा संकल्‍प'

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों का ऐलान होने ही वाला है। इस बीच नेता जनता से कई तरह के वादे कर रहे हैं। संकल्‍प दिला रहे हैं। ऐसा ही कुछ 'नया राजस्‍थान' का संकल्‍प पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने दिलाया है।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि आजकल हर कोई नया राजस्थान बनाने चला है। नया राजस्थान ऐसे नहीं बनता है। नया राजस्थान बनाने के लिए हम सबको संकल्प लेना होगा।

Former CM Vasundhara Raje

राजे ने कहा कि राजस्थान पर सिर्फ वो ही राज कर सकता है, जो जनता के लिए सोचता है। कोई राजा तब तक नहीं बन सकता जब तक जनता को भरोसा न हो कि वो उनके लिए मेहनत करेगी। जनता को भरोसा दिलाना होगा की हम उनके साथ हैं। उनके दुख में शामिल होना होगा। उनके लिए मेहनत करनी होगी। उन्हें भरोसा दिलाना होगा। तब जाकर बनेगा नया राजस्थान।

उल्‍लेखनीय है कि वसुंधरा राजे सिंधिया भाजपा की दिग्‍गत नेता हैं। दो बार राजस्‍थान की मुख्‍यमंत्री भी रह चुकी हैं। पहली महिला मुख्‍यमंत्री बनने का गौरव भी इन्‍हीं को मिला है। इस बार राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में वसुंधरा राजे मुख्‍य भूमिका में हैं।

हाल ही 27 सितंबर को अमित शाह और वसुंधरा राजे के बीच हुई मीटिंग ने यह अटकलें तेज कर दी कि वसुंधरा राजे एक बार फिर से सीएम की रेस में वापस आ चुकी हैं। मीटिंग के बाद वसुंधरा राजे यह कहते हुईं निकलीं कि मीटिंग बहुत अच्छी रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+