TikTok पर उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का वीडियो वायरल, देखें कैसे एक मिनट में बांधी पगड़ी

जयपुर। सोशल मीडिया के जमाने में कब किसका वीडियो वायरल हो जाए। कुछ कहा नहीं जा सकता। कई युवाओं के वीडियो आए दिन टिकटॉक पर वायरल होते रहते हैं। अब इसी कड़ी में राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का एक वीडियो टिकटॉक पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो खुद सचिन पायलट ने नहीं बनाया बल्कि किसी समारोह का है और उनके किसी प्रशंसक बनाकर अपने टिकटॉक अकाउंट पर शेयर किया है।

Rajasthan Deputy CM Sachin Pilot Video Viral on TikTok

टिकटॉक पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सचिन पायलट स्टेज पर बैठे हैं। खुद पगड़ी पहन रहे हैं। उन्होंने एक मिनट के अंदर पगड़ी को बनाया और पहन लिया। राज समरानी नाम के टिकटॉक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो राजस्थान के जालौर का बताया जा रहा है. उनके इस वीडियो के अब तक 22 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

बता दें कि 41 वर्षीय सचिन पायलट कांग्रेस के बड़े नेता हैं। सचिन पायलट 2002 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। इसके बाद वह राजनीति की सीढ़ियां चढ़ते चले गए। राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य के उप-मुख्यमंत्री हैं। भारतीय राजनीति में उनके पिता राजेश पायलट का बड़ा नाम है। उनकी मां रमा पायलट भी विधायक और सांसद रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+