राजस्थान: सीएम गहलोत ने साधा केंद्रीय मंत्री शेखावत पर निशाना, कहा "संजीवनी घोटाले में पूरा परिवार शामिल"
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव घोटाले में मुलजिम बताया है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव घोटाले में मुलजिम बताया है। गहलोत ने कहा कि जिन धाराओं में अन्य आरोपी जेल में बंद है। वहीं धाराएं केंद्रीय मंत्री पर भी लगी है। जिस तरह से जेल में बंद आरोपी मुलजिम है। उसी तरह से गजेंद्र सिंह भी मुलजिम है। उन्होंने कहा कि यह मामला करीब एक हजार करोड़ के घोटाले से जुड़ा हुआ है। जिसमें गजेंद्र सिंह इनके पिता, मां, पत्नी और साले शामिल है। जिसमें इनकी मां का निधन हो गया है। सीएम गहलोत ने कहा कि ईडी की छत्तीसगढ़ में छापेमारी हुई। लेकिन जोधपुर नहीं दिख रहा है।

एसओजी के पास खुद जाएं शेखावत
सीएम गहलोत ने कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रवर्तन निदेशालय से यह मांग की है कि ईडी इस केस को तुरंत अपने हाथ में लेकर प्रॉपर्टी सीज करने का काम करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को भी चाहिए कि इस तरीके से आरोप वाले मंत्री की जांच करवाएं। क्योंकि यह आरोप हमने नहीं बल्कि जनता ने लगाया है। यूपी में छत्तीसगढ़ में तो कार्रवाई की है। जहां हमारा राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है। लेकिन वह जोधपुर नहीं आ रही। जहां गरीब बर्बाद हुए। उन्होंने कहा कि ईडी ने अगर जल्द ही इस मामले में कार्रवाई कर प्रॉपर्टी सीज नहीं की तो आरोपी प्रॉपर्टी को खुर्द बुर्द भी कर सकते हैं। गहलोत ने कहा कि एसओजी तफ्तीश तो कर रही है। लेकिन प्रॉपर्टीज सीज करने का अधिकार केवल इन्हीं के पास है। ऐसे में यदि इस मामले में कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले को सीबीआई के सुपुर्द करने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सीबीआई तो इनकी जेब में है। ऐसे में सीबीआई को यह मामला मैं कैसे सौंप दूँ। उन्होंने कहा कि एसओजी की जो जांच हुई है। उस पर वह जवाब दे और जिस तरह से वह लगातार कर रहे हैं। अगर उन्हें बुलाया जाएगा तो वह खुद आ जाएंगे तो फिर उनको बुलाने की जरूरत नहीं है। वह खुद उसी के पास जाएं और कहे कि अगर मुझ पर आरोप है तो मुझे अरेस्ट कर लीजिए। केंद्रीय मंत्री शेखावत इतनी हिम्मत दिखाएं।
वॉयस सेम्पल देने से क्यों बच रहे केंद्रीय मंत्री
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले पर बोलते हुए यह भी कहा कि इस मामले में लोगों के लाखों नहीं। बल्कि करोड़ों में पैसे डूबे हैं। इन निवेशकों में ज्यादातर राजपूत समाज के ही हैं। गहलोत ने कहा कि मैंने इनके गुरु भगवान सिंह रोलसबसर से भी बात की है कि वह इन्हें समझाएं। सीएम गहलोत ने कहा कि अगर रकम लाखों में होती तो मैं भी उद्योगपतियों से कहकर इस मामले में कुछ मदद करवा सकता था। लेकिन यह हजारों करोड़ का मामला है। जिसमें सरकार भी कुछ नहीं कर सकती है। सीएम गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार को जो गिरा रहे थे। उसमें गजेंद्र सिंह शेखावत भी एक किरदार थे। उन्होंने कहा कि अब वही गजेंद्र सिंह वॉयस सैंपल नहीं दे रहे। बल्कि बार-बार इस मामले में कोर्ट से रिलीफ ले रहे हैं। गहलोत ने कहा कि गजेंद्र सिंह को सैंपल देने की जरूरत ही नहीं है। क्योंकि दुनिया जानती है कि उसमें कौन बात कर रहा था। गहलोत ने कहा कि सरकार गिराने में जोधपुर का एक सांसद शामिल था। इन्होंने मारवाड़ के लोगों की भी बेइज्जती की है। गजेंद्र सिंह तो मारवाड़ और कांग्रेस के भी मुलजिम हैं।












Click it and Unblock the Notifications