राजस्थान: सीएम गहलोत ने किया सैनी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन, 30 मार्च को होगा आयोजन
राजस्थान के चौमूं में माली समाज विकास समिति की ओर से आयोजित सैनी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 30 मार्च को होगा। सीएम गहलोत ने सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया।

राजस्थान के चौमूं में माली समाज विकास समिति द्वारा आयोजित सैनी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 30 मार्च को होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को पोस्टर का विमोचन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी के नेतृत्व में सैकड़ों समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पोस्टर का विमोचन करवाया। सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर निमंत्रण दिया गया। सीएम गहलोत ने सामूहिक विवाह के आयोजन को एक अच्छी परंपरा कहा कि इससे दहेज प्रथा, फिजूल खर्ची और दिखावे पर अंकुश लगता है। ऐसे सम्मेलनों पर प्रोत्साहन देते हुए सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि भी बढ़ाई गई है। सामूहिक विवाह समारोह के कार्यक्रम आपसी संपर्क, संबंध विकसित करने और सामाजिक समरसता बढ़ाने में सहायक होंगे।
सीएम गहलोत का जताया आभार
चौमूं के चैयरमेन विष्णु कुमार सैनी, पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी, माली समाज अध्यक्ष घीसालाल सैनी और प्रतिष्ठित लोगों ने नगर परिषद में क्रमोन्नत करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान सीएम गहलोत से बीसलपुर पानी की भी मांग रखी। इस मौके पर महामंत्री मदनलाल बागड़ी, पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार तिगरिया, संरक्षक रामचंद्र तुदवाल, किशनलाल इंदौरा, मोहरी लाल चांदोलिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कैलाश बैंनाडिया, कन्हैयालाल इटावा संयुक्त मंत्री, प्रभुलाल रांई सह कोषाध्यक्ष, गेंदी लाल महारकलां, रामप्रकाश रांई सहित अन्य समाजबंधु मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications