Rajasthan: सीएम गहलोत ने कन्हैया लाल के बेटों से की मुलाकात, कहा-आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए

जयपुर, 10 अगस्त। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को उदयपुर प्रवास के दौरान जघन्य हत्याकांड में मारे गए टेलर कन्हैयालाल के दोनों बेटों यश और तरुण से मुलाकात की। इस दौरान गहलोत ने कहा कि इतना बड़ा हादसा हुआ है। इसको कैसे भूल सकते हैं। संतुष्टि भी तभी मिलेगी जब हम आरोपियों को सजा दिलाएंगे। सीएम गहलोत ने कहा कि दोनों बच्चे मन से मेरे पास आए हैं। वह शुक्रिया अदा कर रहे हैं। मगर इतना बड़ा हादसा हुआ। हम कैसे भूल सकते हैं। चाहे हमने नौकरी दे दी हो। मगर मैं खुद ही संतुष्ट नहीं हूँ। यह भयावह घटना की हत्यारों को सजा मिले हम यही चाहते।

ashok gahlot

कटारिया अपनी ही पार्टी में नहीं चलती

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में महंगाई की मार से रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। कब तक धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करोगे। नेता प्रतिपक्ष कटारिया को लेकर सीएम गहलोत ने कहा कि उनकी खुद की पार्टी में ही उनकी नहीं चलती है। उनसे आग्रह है कि ईआरसीपी की पैरवी करें। देवास की योजना कटारिया-वसुंधरा पूरी नहीं कर पाए थे। हमने पूरा किया था।

ashok gahlot

बिहार में नापाक गठबंधन टूट गया

उदयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बिहार में सरकार में आने के लिए नापाक गठबंधन किया गया था। वह गठबंधन टूट गया है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक सब जगह यही हो रहा है। आज यह जो तानाशाही की प्रवृत्ति है। यह लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं, हत्यारे हैं। संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। देश इनको माफ नहीं करेगा। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने अभियान शुरू कर दिया है। 28 को रामलीला मैदान पर बड़ी रैली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+