राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, सीएम आइसोलेशन में रहकर करेंगे काम
जयपुर, 28 अप्रैल। राजस्थान के कोने-कोने में कोरोना फैल चुका है। सीएम अशोक गहलोत की पत्नी की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खुद सीएम गहलोत ने टवीट कर यह जानकारी दी है।

सीएम अशोक गहलोत ने जानकारी दी कि उनकी पत्नी सुनीता गहलोत कोविड-19 संक्रमित हो गई हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार होम आइसोलेशन में उनका ट्रीटमेंट प्रारम्भ हो गया है। अब सीएम एहतियातन आइसोलेशन में रहकर चिकित्सकों एवं अधिकारियों के साथ रात 8.30 बजे रोजाना होने वाली कोविड-19 की समीक्षा बैठक लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications