राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट में बना सकते हैं नए जिले, प्रदेश को मिल सकते हैं दो नए संभाग
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 फरवरी को बजट पेश करने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आने वाले बजट में सीएम गहलोत नए जिलों और संभाग की घोषणा कर सकते हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 फरवरी को बजट पेश करेंगे। प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। सीएम गहलोत का यह बजट पूरी तरह से चुनावी बजट होगा। यह बजट में महिलाओं और यूथ पर फोकस रहेगा। सीएम गहलोत बजट में विधायकों की मांग पर नए जिलों और संभागों की घोषणा भी कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक सीएम गहलोत कोटपूतली, ब्यावर, बालोतरा, भिवाड़ी, नीम का थाना, कुचामन सिटी, सुजानगढ़ और फलौदी को नए जिले बनाने की घोषणा कर सकते हैं। वही दो नए संभाग सीकर और चित्तौड़गढ़ बनाए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में प्रदेश में नए जिले गठित करने को लेकर समिति बना रखी है। समिति ने अभी तक अपनी रिपोर्ट सरकार को पेश नहीं की है। समिति का कार्यकाल मार्च तक है। लेकिन माना जा रहा है कि समिति इससे पहले अपनी रिपोर्ट सीएम गहलोत को सौंप देगी। इससे पहले सीएम गहलोत इन घोषणाओं के सियासी फायदे का आकलन कर चुके हैं।

प्रदेश में बनाए जा सकते हैं दो नए संभाग
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो नए संभाग बना सकते हैं। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गृह जिले सीकर और सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के गृह जिले चित्तौड़गढ़ को नया संभाग बनाए जाने के आसार हैं। मंत्री उदयलाल आंजना के प्रयास पर चित्तौड़गढ़ संभाग में चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़ जिले को मिलाकर नया संभाग बनाने की कवायद की जा रही है। चित्तौड़गढ़ संभाग में बांसवाड़ा जिले को भी शामिल करने की कवायद हो रही है।
प्रदेश में 14 साल से नहीं बना कोई नया जिला
राजस्थान में पिछले 14 साल से कोई नया जिला नहीं बनाया गया है। साल 2008 में वसुंधरा राज्य सरकार ने 26 जनवरी को प्रतापगढ़ को नया जिला बनाया था। उसके बाद 3 सरकारी आई। लेकिन नए जिले की मांग पर कोई फैसला नहीं हो पाया। भाजपा सरकार ने इससे पहले नई जिलों को लेकर 2014 में रिटायर्ड आईएस परमेश चंद की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई थी। इसकी साल 2018 में रिपोर्ट भी आई। लेकिन नए जिलों पर कोई फैसला नहीं हो सका। उधर अब नए जिलों की घोषणा को लेकर कांग्रेस और समर्थक विधायक लगातार अशोक गहलोत पर दबाव बना रहे हैं। पचपदरा विधायक मदन प्रजापत तो काफी समय से बालोतरा को को जिला बनाने की मांग को लेकर नंगे पैर रह रहे हैं। वही नीम का थाना से विधायक सुरेश मोदी ने भी कई दिन तक नीम का थाना से जयपुर की पदयात्रा की थी।












Click it and Unblock the Notifications