Rajasthan MantriMandal: राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार का समय हुआ तय! देखें संभावित मंत्रियों की सूची
Rajasthan Cabinet Minister 2023: राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। भाजपा विधायकों ने जयपुर में डेरा डाल रखा है।
राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार 2023 की तारीख तय हो गई है। मंत्रियों के नाम भी फाइनल हो गए हैं। साथ ही राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी लगभग पूरी हो गई।

यह भी पढ़ें- Nauksham Chaudhary: राजस्थान की सबसे खूबसूरत MLA नौक्षम चौधरी हिंदू हैं या मुस्लिम? खुद ने बताया पूरा सच
न्यूज 18 राजस्थान में सूत्रों के हवाले से खबर है कि राजस्थान में भजन लाल शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 30 दिसंबर तक हो सकता है। राजभवन प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
राजस्थान की भाजपा सरकार में कौन-कौनसे विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। इसकी आधिकारिक घोषणा व शपथ ग्रहण समारोह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम किसी भी वक्त जारी हो सकता है।
खबर तो यह है कि राजस्थान में 12 विधायकों को मंत्री व 5 को राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। स्टेट मोटर गैराज विभाग से 20 नए वाहन तैयार करवाए गए हैं। 200 विधानसभा सीटों वाले राजस्थान में अधिकतम 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं।
नए मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने के बाद ही मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा आदि में भी विभागों का बंटवारा होना है।
एनबीटी की एक खबर के अनुसार राजस्थान में 17 विधायकों को मंत्री बनाए जाने को लेकर भाजपा आलाकमान ने मंजूरी दी है। हालांकि अन्य मीडिया हाउस की खबरों में इन संभावितों नामों की सूची में फेरबदल भी है।
राजस्थान के संभावित मंत्रियों की सूची में शामिल विधायक
डॉ. किरोड़ीलाल मीणा
मदन दिलावर
कन्हैयालाल चौधरी
जयदीप बिहाणी
भैराराम चौधरी
रामबिलास मीणा
जवाहर सिंह बेढ़म
सुरेंद्र सिंह राठौड़
ताराचंद सारस्वत
गजेंद्र सिंह खींवसर
उदयलाल भडाना
जोगेश्वर गर्ग
जोराराम कुमावत
पब्बाराम बिश्नोई
संजय शर्मा
संदीप शर्मा और
सुरेश रावत












Click it and Unblock the Notifications