राजस्‍थान उपचुनाव 2022 : पंचातयों व नगरीय निकायों में खाली पदों पर 25 नवंबर को मतदान, 27 को मतगणना

राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान ने ग्राम पंचायत व निकायों में होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। उपचुनाव अगले माह होंगे। 25 नवंबर को मतदान होगा व 27 नवंबर को मतों की गिनत की जाएगी। उपचुनाव में राजस्‍थान की 14 शहरी निकायों के 14 वार्डों, 14 पंचायत समिति सदस्‍यों, 35 ग्राम पंचायत सरपंच व 465 वार्ड पंच चुने जाएंगे।

Rajasthan by-elections 2022

राज्य निर्वाचन आयोग से जारी कार्यक्रम के मुताबिक नगरीय निकायों और पंचायत समिति सदस्‍यों के उपचुनाव में दस से 14 नवंबर तक नामांकन भरा जाएगा। जयपुर नगर निगम हैरिटेज के वार्ड 66 व नगर निगम बीकानेर के वार्ड 5 पार्षद समेत 14‍ निकायों में पार्षद चुने जाएंगे। 25 को मतदान व 27 को मतगणना होगी। इधर, ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के लिए नामांकन 17 से 19 नवंबर तक भरे जाएंगे। मतदान 25 नवंबर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक और वोटिंग के तुरंत बाद मतों की गिनती की जाएगी।

इन नगरीय निकायों में होंगे उपचुनाव

  • नगरीय निकाय वार्ड नं.
  • नगर पालिका अंता (बारां) 3
  • नगर पालिका छबड़ा (बारां) 15
  • नगर निगम बीकानेर 5
  • नगर पालिका बूंदी 54
  • नगर परिषद चित्तौड़गढ़ 28
  • नगर पालिका सरदारशहर 32
  • नगर पालिका लालसोट 30
  • नगर निगम हैरिटेज जयपुर 66
  • नगर परिषद जैसलमेर 2
  • नगर पालिका चिड़ावा 5
  • नगर पालिका फलौदी 31
  • नगर परिषद करौली 7
  • नगर पालिका रामगंजमंडी 10
  • नगर पालिका पदमपुर 21

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+