राजस्थान स्पीकर डॉ. सीपी जोशी-वैभव गहलोत का वीडियो वायरल, बातचीत-'30 लोग निकल जाते तो...'
जयपुर। राजस्थान में राजनीतिक संकट अभी भी बरकरार है। विधायकों की कथित खरोख्त फरोख्त के आरोप से शुरू हुआ सियासी घमासान डिप्टी सीएम सचिन पायलट को हटाए जाने से लेकर विधानसभा सत्र बुलाए जाने की मांग तक पहुंच गया। पूरे प्रकरण में कांग्रेस-भाजपा के कई नेताओं के बयान सुर्खियां बने।
Recommended Video

30 आदमी निकल जाते तो कुछ नहीं कर सकते
अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे व राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत की भी एंट्री हुई है। वैभव गहलोत एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, जिसमें वे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के बातचीत कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में दोनों के बीच राजस्थान के सियासी संकट और कांग्रेस के बागी विधायकों को लेकर बातचीत हो रही है। इस वीडियो में डॉ. सीपी जोशी वैभव से कह रहे हैं कि 30 आदमी निकल जाते तो आप कुछ नहीं कर सकते थे, सरकार नहीं चल सकती थी।

जन्मदिन पर की थी मुलाकात
दरअसल, वैभव गहलोत बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के जन्मदिन पर उनसे मुलाकात करने उनके घर गए थे। वायरल वीडियो उसी मुलाकात का बताया जा रहा है। स्पीकर डॉ. सीपी जोशी और वैभव गहलोत की बातचीत के इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद बीजेपी एक बार फिर से कांग्रेस पर हमलावर हो गई है।

डॉ. सीपी जोशी व वैभव गहलोत के बीच हुई बातचीत के अंश
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वायरल वीडियो में डॉ. सीपी जोशी व वैभव गहलोत के बीच हुई बातचीत के अंश
-डॉ. सीपी जोशी: बहुत टफ मामला हो गया...
वैभव गहलोत: अस्पष्ट ऑडियो..राज्यसभा चुनाव से इन्होंने 10 दिन ले लिए...इसी वजह से मूड खराब हो रहा है...
डॉ. सीपी जोशी: 30 आदमी निकल जाते तो आप कुछ नहीं कर सकते थे... हल्ला करते रहते... वे सरकार गिरा देते... बैकफुट पर तो... अपने हिसाब से कॉन्टैक्ट के लिए उन्होंने यूज करवा लिया, बाकी दूसरे के बस का रोग नहीं है...

भाजपा ने मांगा स्पीकर का इस्तीफा
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी और वैभव गहलोत के बीच हुई बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने निशाना साधा है और स्पीकर जोशी के इस्तीफे की मांग की है। राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संविधान में स्पीकर को विशेष दर्जा है। सदन में उनकी भूमिका निरपेक्ष रहती है, लेकिन ऐसे तो सदन में निष्पक्षता नहीं रहेगी। पूनिया ने कहा कि स्पीकर को नैतिकता के नाते इस्तीफा देना चाहिए। पूनिया ने कहा कि अशोक गहलोत को पुत्र की चिंता कई सालों से है। वीडियो से लगता है कि स्पीकर को भी अशोक गहलोत की चिंता है। स्पीकर को सरकार बचाने की चिंता है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications